मिस ब्यूटी क्वीन एंड मिस्टर परफेक्ट फैशन शो की तैयारियां तेज – भोपाल में होगा ग्लैमर का बड़ा मंच

मिस ब्यूटी क्वीन एंड मिस्टर परफेक्ट फैशन शो की तैयारियां तेज
– भोपाल में होगा ग्लैमर का बड़ा मंच
भोपाल, यश भारत। राजधानी में आयोजित होने जा रहे ‘मिस ब्यूटी क्वीन एंड मिस्टर परफेक्ट फैशन शो’ को लेकर मंगलवार को न्यू मार्केट स्थित मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। कार्यक्रम में शो के आयोजकों ने प्रतियोगिता की रूपरेखा, उद्देश्य और प्रतिभागियों के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी मीडिया से साझा की।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मॉडल और अभिनेत्री पूनम वर्मा ने यश भारत से विशेष बातचीत करते हुए कहा कि यह मंच केवल सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को निखारने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में फैशन और मॉडलिंग के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और ऐसे आयोजन नई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर शो की शो स्टॉपर पूजा मिलवानी भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि फैशन शो युवाओं के लिए अपने सपनों को साकार करने का माध्यम बन रहा है और ऐसे आयोजनों से नए चेहरों को उद्योग में पहचान मिलती है। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर अंतरराष्ट्रीय मॉडल एलीना टुटेजा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी व प्रतियोगिता की मुख्य निर्णाय सुनीता मिलवानी रहेंगी।
पूनम वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन मून एंड स्टार के बैनर तले किया जा रहा है। इसे विहांग इवेंट्स विंहांग इवेंट्स की प्रमुख निशा कंसानी ने बताया कि शो में देश-विदेश से जुड़े फैशन विशेषज्ञों और कलाकारों की सहभागिता रहेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आयोजन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों, ऑडिशन प्रक्रिया और प्रतिभागियों को मिलने वाले अवसरों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन भोपाल को फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।







