भोपाल

अंशुमन यादव को एडीजी गुप्तवार्ता और साइबर की मिली जिम्मेदारी

अंशुमन यादव को एडीजी गुप्तवार्ता और साइबर की मिली जिम्मेदारी
भोपाल, यश भारत । मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों के पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी अंशुमन यादव को संचालक, खेल एवं युवक कल्याण के पद से हटाकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी), गुप्तवार्ता और एडीजी, साइबर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उनकी सेवाएं खेल एवं युवक कल्याण विभाग से वापस लेते हुए पुलिस मुख्यालय को सौंपी गई हैं।
अंशुमन यादव लंबे समय से खेल एवं युवक कल्याण विभाग में संचालक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उन्हें पुलिस मुख्यालय में महत्वपूर्ण गुप्तवार्ता और साइबर से जुड़े दायित्व दिए गए हैं। गृह विभाग ने यह पदस्थापना आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रखने के निर्देश दिए हैं।
इसी आदेश में 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी चंचल शेखर को संचालक, खेल एवं युवक कल्याण के पद पर पदस्थ किया गया है। वे वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विशेष सशस्त्र बल एवं एडीजी एसआईएसएफ का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं।
वहीं 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी अनिल कुमार को वर्तमान दायित्व के साथ विशेष पुलिस महानिदेशक, अजाक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 1997 बैच के डी. श्रीनिवास वर्मा को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ एडीजी विशेष सशस्त्र बल एवं एसआईएसएफ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button