इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर में फ्लाईओवर के लोकार्पण पर सियासत तेज, कांग्रेस ने किया जनता लोकार्पण, श्रेय लेने की होड़ में अटका उद्घाटन

जबलपुर, जबलपुर में 1100 करोड़ रुपये की लागत से बने 7 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर ब्रिज के उद्घाटन को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। मार्च में शुरू होने वाला यह पुल जून तक भी विधिवत लोकार्पित नहीं हो पाया है, जिसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बड़ी संख्या में पहुंचकर खुद ही श्जनता लोकार्पणश् कर दिया।

कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सरकार को चार दिन का अल्टीमेटम दिया था, जिसमें फ्लाईओवर ब्रिज के शीघ्र लोकार्पण की मांग की गई थी। अल्टीमेटम अवधि समाप्त होने के बाद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनता का फ्लाईओवर, जनता करेगी लोकार्पण के नारे के साथ शनिवार को पुल पर पहुंचकर सांकेतिक उद्घाटन किया।

वही इस दौरान कांग्रेस के नगर अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर ब्रिज का लोकार्पण मंत्री राकेश सिंह और जबलपुर के सांसद आशीष दुबे के बीच श्रेय लेने की होड़ के कारण अटका हुआ है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस परियोजना की नींव 2014 में यूपीए-2 के शासनकाल में तत्कालीन सांसद विवेक तंखा के प्रयासों से रखी गई थी।

यह भी उल्लेखनीय है कि 27 सितंबर 2023 को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस फ्लाईओवर के एक हिस्से (छोटी लाइन से गुलाटी पेट्रोल पंप तक) का उद्घाटन किया था। उस समय उन्होंने इसे जबलपुर के विकास में मील का पत्थर बताया था।

2023 में तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ब्रिज के एक हिस्से का उद्घाटन किया था ।

फ्लाईओवर के उद्घाटन में हो रही देरी से जहां एक ओर आम जनता को असुविधा हो रही है, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो जनता स्वयं इस पुल का पूरी तरह से उद्घाटन कर देगी।

फूलमाला और पूजा की थाली लेकर जनता के साथ फ्लाईओवर का लोकार्पण करने पहुंचे कांग्रेसियों को पुलिस ने बलपूर्वक रोका, वाटर कैनन की बौछार और लाठी चार्ज की भी खबर, घोषणा के अनुसार शनिवार शाम को 4:00 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता बड़ी संख्या में फ्लाईओवर का लोकार्पण करने भारी हुजूम के साथ दशमेश द्वार पहुंचे। कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए वहां पर पहले से ही बड़ी संख्या में पुलिस की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही करीब एक 10 दिन थानों की पुलिस और बल मौजूद रहा। पुलिस के द्वारा लोकार्पण करने आगे बढ़ रहे कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओं और आम जनों के ऊपर वाटर कैनन चलाई और लाठी चार्ज किए जाने की भी खबर लगी है। लोकार्पण करने पहुंचे लोगों को रोकने के लिए पुलिस के द्वारा की जा रही बलपूर्वक कार्यवाही के विरोध में जमकर नारेबाजी राशन कार्यों के द्वारा की गई और कुछ प्रदर्शनकारी वहीं पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे जब पुलिस ने देखा कि प्रदर्शनकारी किसी भी स्थिति में काबू में नहीं आ रहे तो पुलिस नै ना केवल हल्का बल प्रयोग किया। ज्योति प्रदर्शनकारी और भड़क गई और उसकी बात कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर वाहनों में भरकर ले जाया गया। कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा और पूर्व विधायक संजय यादव के नेतृत्व में छोटी लाइन से कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता पैदल ही मदन महल फ्लाईओवर ब्रिज का उद्घाटन करने के लिए रवाना हुए। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा के हाथों में फूलमाला और प्रसाद से थाली सजी थी। इधर, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए एक दर्जन से अधिक थानों की पुलिस पहले से ही मदन महल ब्रिज पर तैनात थी। प्रदर्शन के दौरान के दौरान नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा अभिषेक यादव पार्षद हर्षित यादव पार्षद राकेश पांडे ताहिर अली आजम अली खान जतिन राज आरिफ बेग मीनाक्षी स्वामी संजय अहिरवार तबस्सुम अंसारी कांग्रेस नेता पंकज पांडे पार्षद प्रमोद पटेल कांग्रेस नेता अनुराग गढ़वाल राकेश श्रीवास्तव सुबोध पहाड़िया सोनू तिवारी वृंदावन कुशवाहा गुलाम गुड्डू नबी विजय जैन चुन्ना सुरेंद्र तिवारी अभिषेक चौकसे शाहिद बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

पूजन कर जनता को समर्पित किया

लोकार्पण प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि शासन प्रशासन के दबाव में पुलिस ने जो जो बलपूर्वक कार्यवाही की है उसकी वे निंदा करते हैं यह जनता की आवाज को दबाने वाली कार्यवाही है। हालांकि कुछ कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि पुलिस के द्वारा रोके जाने के बावजूद भी उन्होंने लोकार्पण स्थल पर बकायदा पूजन कर यह फ्लावर जनता को समर्पित कर दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button