अवैध गैस रिफिलिंग पर पुलिस का छापा, आरोपी गिरफ्तार

अवैध गैस रिफिलिंग पर पुलिस का छापा, आरोपी गिरफ्तार
घरेलू सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में भर रहा था गैस; आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज
भोपाल, यशभारत। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना पुलिस ने अवैध रूप से गैस रिफिलिंग कर रहे एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से रिफिलिंग के उपकरण और सिलेंडर जब्त कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना के अधार पर मेन रोड स्थित ‘बालाजी गैस रिफिलिंग सेंटर पर अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का काम चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी। पुलिस के पहुँचते ही दुकान में हड़कंप मच गया।
दबिश के दौरान पुलिस ने देखा कि लखन नायक उम्र 30 साल पिता राम सिंह नायक, निवासी कजलीखेड़ा, एक बड़े घरेलू गैस सिलेंडर से पीतल के नोजल के जरिए छोटे सिलेंडर में गैस भर रहा था। जब पुलिस ने उससे गैस रिफिलिंग से संबंधित लाइसेंस या वैध दस्तावेज मांगे, तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका।
पुलिस ने मौके से भारत गैस कंपनी का एक घरेलू सिलेंडर एक छोटा सिलेंडर और रिफिलिंग में प्रयुक्त होने वाला पीतल का नोजल जब्त किया है। आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।







