जबलपुरमध्य प्रदेश

जुए के फड़ पर पुलिस की छापेमारी, 7 जुआड़ी गिरफ्तार, 8,220 रुपये जप्त

सिहोरा पुलिस की कार्यवाही

जबलपुर,यशभारत।थाना सिहोरा पुलिस टीम ने ग्राम पिण्डरई हार में चल रहे जुए के फड़ पर छापा मारते हुए 7 जुआड़ियों को गिरफ्तार किया और 8,220 रुपये जब्त किए। थाना प्रभारी विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि बीती रात विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पिण्डरई हार में कुछ लोग ताश के खेल पर पैसे लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने खेत और नाले के पास अलग-अलग दो जुआ फड़ों पर दबिश दी। जुआड़ी पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन दोनों फड़ों से 7 जुआड़ियों को पकड़ा गया।

पकड़े गए जुआड़ियों में मोनू साहू निवासी सोनकर मोहल्ला मझौली, कोदूलाल झारिया निवासी कोनीकला मझौली, आशराम भूमिया निवासी ग्राम लोहारी मझौली, भोला उर्फ राजेन्द्र पटैल निवासी हरिसिंधी सिहोरा, जितेन्द्र बर्मन निवासी घाट सिमरिया खितौला, विशाल सिंह गौड़ निवासी ग्राम झिंगरई और रोहित भूमिया निवासी घाट सिमरिया शामिल हैं। जांच के दौरान उनके पास से ताश के पत्ते और 8,220 रुपये जब्त किए गए। सभी जुआड़ियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button