
कसया, कुशीनगर। थाना क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का 06 घण्टे के अन्दर पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए घटना में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया और एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया। आलाकत्ल कुल्हाड़ी भी बरामद कर लिया।
एसपी कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन एवं एएसपी सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया डा0 अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में शनिवार को थाना कसया, सर्विलांस व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुअसं 0420/2026 धारा 103(1) बीएनएस का सफल अनावरण करते हुए हत्या में शामिल नितेश कुमार पुत्र गुलाब प्रसाद साकिन डिघवा बुजुर्ग पोखरा टोला वार्ड नं0- 5 बापूनगर थाना कसया जनपद कुशीनगर, राहुल प्रसाद पुत्र विधिलाल प्रसाद साकिन बड़गांव टोला धर्मागर छपरा थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर एक नफर बाल अपचारी को गिरफ्तार किया और आलाकत्ल कुल्हाड़ी बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
राजू प्रसाद पुत्र हरीलाल साकिन डीघवा वार्ड नं0- 5 पोखरा टोला थाना कसया जिला कुशीनगर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया की उसके पुत्र गौरव उम्र 20 वर्ष की अज्ञात व्यक्तियो द्वारा धारदार हथियार से हत्या कर शव को पानी मे फेक दिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 420/2026 धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। थाना कसया पुलिस द्वारा सार्विलांस सेल/स्वाट टीम की मदद से सफल अनावरण किया गया।
जांच से यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त नितेश तथा मृतक गौरव का एक ही महीला से प्रेम प्रसंग था इसी बात को लेकर अभियुक्त नितेश कुमार द्वारा 09 जुलाई की रात्रि में अपने दोस्तो राहुल प्रसाद पुत्र विधिलाल प्रसाद व एक नाबालिग लड़के के साथ मिल कर एक योजना के तहत गांव के बाहर पोखरा के किनारे आये एवं अभियुक्त नितेश कुमार द्वारा मृतक गौरव को वियर/दारू पीलाने के बहाने बुलाकर धारदार कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दिये और शव को पोखरे के किनारे खेत में फेक कर मौके से फरार हो गये।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष इत्यानन्द पाण्डेय, स्वाट टीम प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह, उ0नि0 सनी दुबे सर्विलांस प्रभारी कुशीनगर, उ0नि0 राजेश कुमार यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर 05. उ0नि0 रुद्र प्रताप सिंह, उ0नि0 गौरव श्रीवास्तव, हे0का0 सनातन सिंह, हे0का0 राहुल सिंह, का0 ऋषि पटेल, का0 शिवानन्द सिंह, का0 अंकित सिंह, का0 रत्नाकर सिंह, का0 उमाशंकर यादव, का0 महेन्द्र कुमार, का0 विनोद कुमार, म0का0 शैलजा तिवारी शामिल रहे।







