भोपालमध्य प्रदेश

दतिया उपचुनाव पर उमंग सिंघार का भाजपा पर हमला बोले- कांग्रेस पूरी तरह तैयार, नरोत्तम मिश्रा जी दिल्ली नहीं, डबरा जाइए

Umang Singhar attacks BJP over Datia by-election Says: Congress is fully prepared; Narottam Mishra ji, go to Dabra, not Delhi.

दतिया उपचुनाव पर उमंग सिंघार का भाजपा पर हमला

बोले- कांग्रेस पूरी तरह तैयार, नरोत्तम मिश्रा जी दिल्ली नहीं, डबरा जाइए

भोपाल यश भारत। दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रदेश की सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर निशाना साधते हुए दावा किया कि कांग्रेस पिछले तीन महीने से चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है जबकि भाजपा अब अपनी रणनीति बनाने में लगी है। भोपाल में पत्रकारों से चर्चा के दौरान सिंघार ने कहा कि कांग्रेस ने दतिया उपचुनाव के लिए उम्मीदवार का चयन व्यापक सर्वे के आधार पर किया है। उन्होंने बताया कि राजेंद्र भारती और अवधेश नायक की सहमति से प्रत्याशी को टिकट दिया गया है और पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की दिल्ली यात्रा पर तंज कसते हुए सिंघार ने कहा नरोत्तम मिश्रा जी दिल्ली मत जाइए, डबरा जाइए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी तैयारी पूरी कर चुकी है और भाजपा को अपनी स्थिति की चिंता करनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि कांग्रेस संगठन बूथ स्तर तक सक्रिय है और जनता के मुद्दों के आधार पर उपचुनाव लड़ेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि दतिया उपचुनाव में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button