मीरा रोड में धर्म पूछकर गार्ड्स पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार; ATS जांच में शामिल
दो गार्ड घायल, एक की हालत गंभीर

मुंबई,यशभारत | मुंबई से सटे मीरा रोड के नया नगर इलाके में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर दो सिक्योरिटी गार्ड्स से उनका धर्म पूछने के बाद उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
दो गार्ड घायल, एक की हालत गंभीर
घायलों की पहचान सुब्रतो सेन और राजकुमार मिश्रा के रूप में हुई है। हमले में राजकुमार मिश्रा गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि सुब्रतो सेन को भी चोटें आई हैं।
- मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति में सदस्य बने सार्थक सेठीOctober 10, 2026
आरोपी ने ‘कलमा’ पढ़ने को कहा—जांच जारी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी ने गार्ड्स से ‘कलमा’ पढ़ने को कहा और ऐसा न करने पर हमला कर दिया। हालांकि पुलिस ने इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
CCTV से पहचान, तुरंत गिरफ्तारी
पुलिस ने तेजी दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी जैब जुबेर अंसारी (31) की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
ATS भी जांच में शामिल
घटना की गंभीरता को देखते हुए एंटी टेररिज्म स्क्वाड भी जांच में शामिल हो गई है, ताकि किसी संभावित साजिश या बड़े नेटवर्क की संभावना की जांच की जा सके।
सुरक्षा बढ़ी, अफवाहों से बचने की अपील
घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के सभी पहलू स्पष्ट हो पाएंगे।







