जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बिना कुछ बोले प्यार हुआ, फिर एक दूसरे को बना लिया जीवन साथीः मध्यप्रदेश के इस शहर में हुई शादी की खूब चर्चाएं

प्यार की कोई परिभाषा नहीं है, कब किससे हो जाए ये किसी को नहीं पता है, कुछ ऐसा ही हुआ मध्यप्रदेश के धार जिले में जहां दो मूक बधिर जोड़ा शादी के पवित्र बंधन में बंध गया। इस जोड़े की शादी की चर्चाएं खूब हो रही है इसका कारण ये है कि दोनों की इंस्टाग्राम में बातचीत शुरू हुई फिर बातचीत प्यार में बदली और शादी तक पहंुची।धामनोद की रहने वाली शिवानी विश्वकर्मा और इंदौर के प्रदीप यादव दोनों ही जन्म से मूक बधिर है।  सोशल मीडिया पर उनकी मुलाकात हुई और धीरे-धीरे दोस्ती हुई और यह दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ही परिवारों ने इस रिश्ते को अपनाया और धूमधाम से विवाह संपन्न करवाया।यह विवाह धामनोद के निजी गार्डन में आयोजित हुआ। जिसमें आशीर्वाद देने के लिए एसडीओपी मोनिका सिंह सहित समाज के कई लोग इस अनूठे विवाह के साक्षी बने। क्योंकि यह विवाह दिल को छू लेने वाला विवाह था। जहां एक और बेटी के पिता ने कहा कि अब बेटी को समझने वाला और साथ निभाने वाला जीवन साथी मिल गया है। यह विवाह समाज के लिए मिसाल है और दिल को छू लेने वाली यह प्रेम कहानी। शादी के दौरान सबकी आंखों में खुशी और भावुकता थी, क्योंकि मूकबधिर की शादी, दिल को छू लेने वाली थी। शिवानी के पिता अनिल विश्वकर्मा भावुक होकर बोले कि मेरी बेटी जन्म से मूकबधिर है, लेकिन आज उसे समझने वाला और साथ निभाने वाला जीवनसाथी मिल गया। दोनों मूकबधिर युवक, युवती ने एक-दूसरे को पसंद किया और परिवारों ने पूरे सम्मान और समर्थन से उन्हें साथ होने का मौका दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button