गुजरात में पीएम मोदी : 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात
भावनगर में पीएम मोदी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

गुजरात,एजेंसी। प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात दौरे पर हैं। भावनगर में उन्होंने एक किलोमीटर लंबा रोड शो किया जो हवाई अड्डे से गांधी मैदान तक था। इस दौरान लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन पर फूलों की बारिश की।सड़कों पर ऑपरेशन सिंदूर के विजय बैनर और जीएसटी सुधारों के लिए धन्यवाद देने वाले पोस्टर लगाए गए थे। पीएम मोदी का ये रोड शो हवाई अड्डे से शुरू हुआ और एक किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद गांधी मैदान तक हुआ।

पीएम ने वर्चुअली उद्घाटन और शिलान्यास किया
पीएम ने यहीं से ही भावनगर के अलावा सौराष्ट्र और गुजरात में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का वर्चुअली उद्घाटन और शिलान्यास किया।ये योजनाएं पोर्ट्स, शिपिंग एंड वाटरवेज मंत्रालय, गुजरात मैरीटाइम बोर्ड और अन्य राज्यों के समुद्री बोर्ड से जुड़ी हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावनगर से वर्चुअली बैलार्ड पियर पर अत्याधुनिक मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल (MICT) का इनॉगरेशन किया। यह देश का सबसे बड़ा क्रूज टर्मिनल है, जिसे ‘क्रूज भारत मिशन’ के तहत विकसित किया गया है। करीब 4.15 लाख वर्ग फुट में फैला यह टर्मिनल हर साल 10 लाख यात्रियों को संभालने की क्षमता रखता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम के लिए आयोजित एक प्रदर्शनी का दौरा किया इसके बाद ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में भाग लिया।

पीएम मोदी ने 34,200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की
गुजरात के भावनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कई बड़ी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं की कुल लागत 34,200 करोड़ से ज्यादा है। इनमें छारा बंदरगाह पर HPLNG पुनर्गैसीकरण टर्मिनल, IOCL रिफाइनरी में एक्रिलिक और ऑक्सो अल्कोहल परियोजना, 600 मेगावाट ग्रीन शू पहल, और PM-कुसुम सोलर फीडर शामिल हैं इनमें ‘समुद्र से समृद्धि’ नामक एक प्रमुख परियोजना भी शामिल है, जिसका उद्देश्य समुद्री क्षेत्र के जरिए व्यापार, रोजगार और विकास को बढ़ावा देना है। पीएम मोदी ने इन योजनाओं को गुजरात और देश के उज्ज्वल भविष्य से जोड़ा और कहा कि इससे आर्थिक तरक्की को नई रफ्तार मिलेगी।
कांग्रेस पर बोला हमला
पीएम मोदी ने भावनगर में समुद्र से समृद्धि कार्यक्रम में कहा है कि हमारा दुनिया में कोई दुश्मन नहीं है। पीएम मोदी ने कहा लेकिन जो हमारी दूसरे देशों पर निर्भरता है जो सबसे बड़ी दुश्मन है। उन्होंने कहा कि सौ चीजों की एक ही दवा है। वह आत्मनिर्भरत भारत। पीएम मोदी ने कहा कि इसके लिए हमें चुनौतियों से टकराना होगा। पीएम मोदी ने भारत को आत्मनिर्भर बनकर दुनिया के सामने खड़ा होना होगा। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भारत के सामर्थ्य की अनदेखी की। इसके लिए हमें वो सफलता नहीं मिली। जिसके हम हकदार थे। कांग्रेस ने लाइसेंस कोटा राज में रखा। पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस ने इंपोर्ट में उलझाए रखा और इसमें हजारों करोड़ के घाेटाले किए।







