देश

असम के दोरांग में PM मोदी, 19000 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

मां कामाख्या के आशीर्वाद से सफल हुआ ऑपरेशन सिंदूर-मोदी

असम,एजेंसी। मणिपुर दौरे के बाद शनिवार शाम असम पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार दरांग में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दरांग में सम्मानित किया गया। इस दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और अन्य भी मौजूद रहे।

पीएम ने गुवाहाटी रिंग रोड प्रोजेक्ट का किया शिलान्यास

पीएम मोदी ने असम में कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने गुवाहाटी रिंग रोड प्रोजेक्ट, दरांग मेडिकल कॉलेज समेत कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। तमाम परियोजनाओं की सौगात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया।

‘मां कामाख्या के आशीर्वाद से ऑपरेशन सिंदूर सफल हुआ’-मोदी

असम के दरांग में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर के बाद कल मेरी असम की पहली यात्रा थी। मां कामाख्या के आशीर्वाद से ऑपरेशन सिंदूर बहुत बड़ी सफलता थी। आज मां कामाख्या की इस धरती पर आकर मुझे एक अलग ही पवित्र अनुभूति हो रही है और ये भी सोने पे सुहागा है कि आज इस क्षेत्र में जन्माष्टमी मनाई जा रही है। लाल किले से मैंने कहा था, मुझे चक्रधारी मोहन याद आए। मुझे श्री कृष्ण याद आए, और मैंने भविष्य की सुरक्षा नीति में एक सुदर्शन चक्र का विचार लोगों के सामने रखा है।’

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय पूर्वोत्तर के दौरे पर हैं। इस कड़ी में शनिवार को मणिपुर और मिजोरम पहुंचे। जहां पर उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। आज इस दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी असम के दौरे पर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button