भोपाल

प्राकृतिक के संरक्षण के लिए चलाया पौधरोपण अभियान  – सेलिब्रिटी क्लब ऑफ इंडिया की भोपाल प्रभारी प्रियंका साहू की पहल

प्राकृतिक के संरक्षण के लिए चलाया पौधरोपण अभियान
– सेलिब्रिटी क्लब ऑफ इंडिया की भोपाल प्रभारी प्रियंका साहू की पहल
भोपाल यशभारत। प्राकृतिक के संरक्षण के लिए सेलिब्रिटी क्लब ऑफ इंडिया द्वारा पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। क्लब की भोपाल प्रभारी प्रियंका साहू ने यह पहल की है। क्लब केसंस्थापक डॉ हरविंदर मांकड़ द्वारा सदैव जनहित में सेवा भाव से सामाजिक किया जा रहा है। सृष्टि मैरिज गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में प्रियंका साहू ने क्लब सदस्यों के साथ मिलकर पौधरोपण किया। इस अवसर पर सोनम साहू, शशि साहू, शोभा साहू सहित समाज की जानी-मानी हस्तियां भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर प्रियंका साहू ने कहा कि मैं मेकअप से चेहरों को सुंदर बनाती हूँ, लेकिन प्रकृति ही है जो हमारे जीवन को असली खूबसूरती देती है। अगर हमें जीवन को बचाना है तो पहले प्रकृति को बचाना होगा। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने घोषणा की कि सेलिब्रिटी क्लब ऑफ इंडिया की भोपाल शाखा प्राकृतिक के संरक्षण के लिए आंदोलन चलाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button