Top-5जबलपुरमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप, पत्थरबाजी के बाद थाने में हंगामा, देखे वीडियो ……

जबलपुर,यशभारत। ओमती थाना क्षेत्र के भरतीपुर में वाहन पार्किंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते दो पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष में बदल गया। उड़िया और सोनकर समाज के लोगों के बीच कहासुनी के बाद दोनों तरफ से पत्थरबाजी किए जाने की खबर है। अचानक हुए इस घटनाक्रम से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। विवाद में कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।घटना के बाद आक्रोशित उड़िया और यादव समाज के लोग बड़ी संख्या में ओमती थाने पहुंच गए और जमकर विरोध जताया। लोगों ने विवाद में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों की शिकायतों पर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।

अवैध नशे के कारोबार को लेकर भी उठे सवाल

घटना के बाद क्षेत्रीय निवासियों ने इलाके में लंबे समय से कथित रूप से चल रहे अवैध नशे के कारोबार पर भी सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नशे के अवैध कारोबार के कारण क्षेत्र में आए दिन विवाद और तनाव की स्थिति बनती रहती है। लोगों ने पुलिस से इस पर भी प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।

सीसीटीवी फुटेज से होगी उपद्रवियों की पहचान

सीएसपी ने बताया कि उड़िया और सोनकर समाज के बीच विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंच गया था। विवाद में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। फरियादी पक्ष की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।

एडिशनल एसपी आयुष जाखड़ ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उपद्रव करने वालों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button