जबलपुरमध्य प्रदेश

पनागर पुलिस ने किया 24 घंटे में लूट का खुलासा

ऑटो चालक से लूट करने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार

जबलपुर, यशभारत। पनागर थाना अंतर्गत राजवाड़ा ढाबे के पास ऑटो चालक बृजेश रजक के पेट मे चाकू मारकर मोबाइल और 4 हजार नगदी लूटकर फरार हुए एक्सिस वाहन सवार कुख्यात लुटेरे राजू थापा और संजय जैसवाल को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए आरोपियो के कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल,4 हजार रु और वारदात में प्रयुक्त चाकू और वाहन बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक मंझगवा निवासी बृजेश रजक बीती रात ऑटो लेकर घर वापस जा रहा था। उस वक्त राजवाड़ा ढाबे के पास आरोपी राजू थापा और संजय जैसवाल ने बृजेश को रोकते हुए उसके ऊपर प्राणघातक हमला कर मोबाइल और 4 हजार रु की लूट करते हुए फरार हो गए थे।जिन्हें सरगर्मी से तलाश करते हुए गिरफ्तार किया गया।जहा राजू थापा के विरुद्ध जिले में करीब 24 अपराध दर्ज है वही संजय जैसवाल के विरुद्ध करीब 19 अपराध दर्ज है।वही दोनो आरोपी गैंग संचालित करते है।जिनसे सघन पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button