
भारत में 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के पार्टिसिपेशन पर संशय बरकरार है। पाकिस्तान के खेल मंत्री एहसान मजारी ने कहा- मैं चाहता हूं कि भारत भी एशिया कप मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने की मांग को छोड़े वरना हम भी वर्ल्ड कप में खेलने के लिए भारत नहीं जाएंगे। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) 27 जून को वर्ल्ड कप के लिए शेड्यूल जारी कर चुका है।







