भोपाल

भीषण गर्मी से हालकान बाघ परिवार, सरोवर किनारे बनाया ठिकाना

भीषण गर्मी से हालकान बाघ परिवार, सरोवर किनारे बनाया ठिकाना

1777191554 WhatsApp Image 2026 04 26 at 12.22.23

भोपाल, यश भारत। भीषण गर्मी के बीच जंगल में रहने वाले वन्यजीव भी राहत की तलाश में जलस्रोतों का सहारा ले रहे हैं। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में इन दिनों एक बाघ परिवार सरोवर के किनारे डेरा डाले नजर आ रहा है। पानी के पास बैठे और आराम करते बाघों का यह दृश्य जंगल की प्राकृतिक जिंदगी की झलक भी दिखाता है और भीषण गर्मी की मार को भी बयां करता है। जानकारी के अनुसार तापमान बढऩे के साथ जंगल में जलस्रोत वन्यजीवों के लिए सबसे सुरक्षित ठिकाना बन जाते हैं। इसी कारण बाघिन अपने शावकों के साथ सरोवर के आसपास ही समय बिता रही है। यहां उन्हें पानी के साथ ठंडक भी मिल रही है, जिससे गर्मी से राहत मिलती है।

1777191568 WhatsApp Image 2026 04 26 at 12.22.51

वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी के मौसम में बाघ अक्सर जलस्रोतों के आसपास ही अपना समय बिताते हैं। इससे उन्हें शिकार के अवसर भी मिलते हैं और शरीर का तापमान संतुलित रखने में भी मदद मिलती है। सरोवर किनारे बैठे इस बाघ परिवार का दृश्य जंगल की समृद्ध जैव विविधता और सुरक्षित वातावरण का संकेत भी माना जा रहा है। 

1777191586 WhatsApp Image 2026 04 26 at 12.23.14

वन विभाग द्वारा लगातार निगरानी और संरक्षण प्रयासों के चलते सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों को अनुकूल वातावरण मिल रहा है। प्रकृति की गोद में सरोवर के किनारे आराम करता यह बाघ परिवार एक बार फिर यह संदेश देता है कि यदि जंगल सुरक्षित रहेंगे तो वन्यजीव भी सुरक्षित रहेंगे और आने वाली पीढय़िां भी इस अनमोल प्राकृतिक धरोहर को देख सकेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button