जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर में घर से गायब हुई एक किलो सोने की बिस्किट, घरेलू कर्मचारी महिला गिरफ्तार

मदन महल थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने करीब सवा करोड़ रुपये कीमत का सोना किया बरामद

जबलपुर, यश भारत। घर में काम करने वाली महिला पर भरोसा करना एक परिवार को महंगा पड़ गया। मदन महल थाना क्षेत्र में एक घर से करीब एक किलो वजनी सोने की बिस्किट चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए घर में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की गई सोने की बिस्किट भी बरामद कर ली गई है।जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले मकान मालिक ने मदन महल थाने पहुंचकर सोने की बिस्किट गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि घर में करीब एक किलो वजन की सोने की बिस्किट रखी हुई थी, जो अचानक गायब हो गई। घर में तलाश करने के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई। फरियादी ने घर में काम करने वाले कर्मचारियों पर संदेह जताया था।

पूछताछ में खुला चोरी का राज

शिकायत के बाद पुलिस ने घर में काम करने वाले कर्मचारियों की जानकारी जुटाई और उनसे पूछताछ शुरू की। इसी दौरान एक महिला कर्मचारी की गतिविधियां संदिग्ध मिलने पर उससे पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में चोरी का खुलासा हुआ और महिला के कब्जे से करीब एक किलो सोने की बिस्किट बरामद कर ली गई।बरामद सोने की अनुमानित कीमत करीब सवा करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि, सोने की शुद्धता और वास्तविक कीमत का पता लगाने के लिए उसे टंच कराया जा रहा है।सीएसपी कोतवाली अखिलेश गौर के मुताबिक, शिकायत के आधार पर कर्मचारियों से पूछताछ की गई थी। एक महिला के पास से चोरी का सोना बरामद हुआ है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button