जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

अब ट्रेन में कंबल के साथ मिलेंगे कवर, पहले से ज्यादा आरामदायक होगी अपर बर्थ

दूसरी ट्रेनों में भी शुरू होगी व्यवस्था

अब ट्रेन में कंबल के साथ मिलेंगे कवर, पहले से ज्यादा आरामदायक होगी अपर बर्थ

रेलवे (Indian Railway) द्वारा यात्रियों के लिए समय-समय पर नए-नए व्यवस्थाएं शुरू की जाती है। लंबी दूरी की यात्रा के दौरान जो कंबल मिलते हैं, उसे लेकर यात्रियों को कई बार शिकायत करते हुए देखा जाता है। अब इन शिकायतों को दूर करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है। इसके मुताबिक अब यात्रियों को ट्रेन में कंबल के साथ कवर भी दिया जाएगा। फिलहाल पायलट आधार पर इसे शुरू किया गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमारे रेलवे सिस्टम में लंबे समय से कंबल का उपयोग हो रहा है। यात्रियों के मन में हमेशा संशय रहता है, जिसे दूर करने के लिए हमने पहल की है। अब ट्रेन में कंबल के साथ कवर भी दिए जाएंगे।

Indian Railway

ट्रेन में कंबल के साथ कवर (Indian Railway)

ट्रेन में कवर देने की जो सुविधा शुरू की जा रही है, फिलहाल उसे पायलट आधार पर रखा गया है। इसके तहत जयपुर से जो गाड़ी चली उसमें कंबल के साथ यात्रियों को कवर प्रदान किए गए हैं। पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर जिस तरह के नतीजे सामने आएंगे उसके तहत इस पहल को दूसरी ट्रेनों में भी शुरू किया जाएगा।

दूसरी ट्रेनों में भी शुरू होगी व्यवस्था

मंत्री के मुताबिक इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि यह प्रयोग सफल हो सके ताकि देश भर में चलने वाली ट्रेन में इसे शुरू किया जा सके। इसका जैसा रिजल्ट आएगा और यात्रियों को जैसा अनुभव होगा इस आधार पर आगे अमल में लाया जाएगा। राजस्थान के खातीपुरा जयपुर रेलवे स्टेशन पर वातानुकूलित डब्बे में कंबल कवर की सुविधा को हरी झंडी दिखाई गई।

छोटे स्टेशन पर बढ़ी है सुविधाएं

कवर के संबंध में जानकारी देने के अलावा मंत्री ने यह भी बताया है कि छोटे रेलवे स्टेशन के सुविधाओं में सुधार हुआ है। प्लेटफार्म की ऊंचाई लंबाई को सुधारा जा रहा है। यात्रियों की जानकारी के लिए साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। राजस्थान के 65 स्टेशन ऐसे हैं जहां पर यह सुविधा शुरू हो चुकी है। नए स्टेशन के साथ-साथ नई तरह की ट्रेन, पटरिया बिछाना, विद्युतीकरण, रखरखाव डिपो इन सभी चीजों पर ध्यान दिया जा रहा है जो यात्रियों के जीवन में बदलाव लाएगी।

आरामदायक होगी वंदे भारत

रेल मंत्री ने यह भी बताया कि वंदे भारत स्लीपर में अब अपर बर्थ काफी आरामदायक होने वाली है। हर उम्र के लोग आसानी से इस तक पहुंच पाएंगे। आमतौर पर यात्रियों को ऐसा लगता है कि ऊपर की बर्थ आरामदायक नहीं रहती। उम्रदराज लोगों को इस तक पहुंचने में मुश्किल भी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए नई वंदे भारत स्लीपर को डिजाइन किया गया है। इसमें ऊपर जाने के लिए सीढ़ी इस तरह बनाई गई है जिससे सभी आयु वर्ग के लोग आसानी से इस तक पहुंच सके और यह आरामदायक रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button