देश

अब केरल में हुआ पटाखा फैक्ट्री में धमाका, भरभरा कर गिरे 25 घर, कई वाहन भी आग में स्वाहा, 1 मृत

त्रिपुनिथुरा , एजेंसी। केरल में सोमवार को जोरदार धमाके से लोगों का दिल दहल गया। धमाका एक फैक्ट्री में हुआ। हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत 16 लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं एक शख्स की मौत बताई जा रही है। धमाका त्रिपुनिथुरा के रिहायशी इलाके में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री के गोदाम में हुआ। विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत होने की खबर भी है। 4 गंभीर घायलों को नजदीकी अस्पताल से कलामासेरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
राख में तब्दील हुआ गोदाम
जिला प्रशासन के अनुसार, मृतक की पहचान तिरुवनंतपुरम के रहने वाले विष्णु के रूप में हुई है। धमाका इतना जोरदार था कि आस-पास के 25 से अधिक घर और कुछ दुकानें भरभरा कर गिर गईं। 2 वाहन भी पूरी तरह जल गए। हालांकि धमाका कैसे हुआ, अभी इस बारे में पता नहीं चल पाया है, लेकिन पूरा गोदाम राख के ढेर में तब्दील हो गया है। धमाके की खबर मिलते ही पुलिस, प्रशासन के अधिकारी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। बचाव अभियान चलाते हुए पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App