जबलपुरमध्य प्रदेश

नान रोटेरियन, मानवता का पुरस्कार संदीप को, रोटेरियन अवार्ड अरूणकांत को

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल विजन महल कार्यक्रम में सम्मानित करेंगे

जबलपुर,यशभारत। मानवता की सेवा, संगठन कौशल और समाज के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण बने शहर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी संदीप जैन गुड्डा को रोटरी क्लब द्वारा नॉन रोटेरियन वर्ग में मानवता की सेवा में उत्कृष्टता श्रेणी का अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। यह गौरवपूर्ण क्षण न केवल जबलपुर शहर के लिए, बल्कि समूचे प्रदेश के लिए भी गर्व की बात है, क्योंकि विश्वभर में यह सम्मान अब तक केवल 165 व्यक्तियों को प्राप्त हुआ है, और संदीप जैन गुड्डा 166वें व्यक्ति हैं जिन्हें यह प्रतिष्ठित अवार्ड मिल रहा है।

मध्यमवर्गीय अग्रवाल समाज में जन्मे संदीप जैन का जीवन संघर्ष और सेवा से भरा रहा है। उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि पूरी तरह व्यापारिक रही है, लेकिन उन्होंने राजनीति और समाज सेवा को अपना कर्मक्षेत्र बनाया। बचपन से ही मिलनसार स्वभाव और नि:स्वार्थ सेवा भावना के कारण लोग उन्हें स्नेहपूर्वक गुड्डा नाम से पुकारने लगे। ठीक वैसे ही जैसे कई प्रसिद्ध हस्तियों के नाम समाज में उनके व्यक्तित्व के अनुरूप पहचान बन जाते हैं — जैसे कमल हासन का वास्तविक नाम पार्थ सारथी श्रीनिवासन है या इमरान खान का मूल नाम अनिल पाल — उसी तरह अग्रवाल परिवार में जन्मे [संदीप अग्रवाल] संदीप जैन गुड्डा का नाम आज एक पहचान बन चुका है।

WhatsApp Image 2025 10 25 at 11.55.45 1

छात्र जीवन से ही सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने वाले संदीप जैन ने शिक्षा शहर के ही विद्यालयों और महाविद्यालयों से प्राप्त की। युवावस्था में वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़े और साहसिक रूप से उस समय के राज्य मंत्री के पुत्र के सामने मंडल अध्यक्ष का चुनाव लड़ा। भले ही चुनाव परिणाम उनके पक्ष में नहीं रहा, किंतु उनकी निर्भीकता, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं से जुड़ाव ने उन्हें सबके बीच चर्चा का विषय बना दिया। निरंतर संगठनात्मक कार्य करते हुए उन्होंने भाजपा में नगर उपाध्यक्ष और नगर महामंत्री जैसे पदों पर अपनी दक्षता सिद्ध की। जबलपुर भाजपा संभागीय मीडिया प्रभारी के रूप में भी उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया। पार्टी की योजनाओं को मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना, चुनावों में बूथ प्रबंधन, कार्यकर्ताओं को जोड़े रखना और संगठन को सशक्त बनाना—ये सभी क्षेत्र उनके नेतृत्व कौशल और दूरदृष्टि के प्रतीक रहे हैं। उनके विनम्र, सहज और सुलभ स्वभाव के कारण वे कार्यकर्ताओं के बीच प्रिय और मार्गदर्शक के रूप में जाने जाते हैं।

राजनीतिक कार्यों के साथ-साथ उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में भी एक नया अध्याय लिखा

उन्होंने समरसता सेवा संगठन की स्थापना की — एक ऐसा मंच जो समाज के विभिन्न वर्गों को जोडऩे, भेदभाव मिटाने और एकता का संदेश फैलाने में सतत कार्यरत है। संगठन का मूल मंत्र है — सब सबको जाने, सब सबको माने। इस संस्था के माध्यम से वे समाजमें हर वर्ग के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की जयंती व पुण्यतिथि मनाते हैं, होली मिलन, काजलिया मिलन जैसे सामाजिक-सांस्कृतिक के बड़े आयोजन करते हैं, जो शहर में सर्वाधिक चर्चित रहते हैं। संदीप जैन गुड्डा एक शिक्षित, नर्मदा भक्त, श्री श्री बाबा श्री के शिष्य हैं और सात्विक जीवनशैली के अनुरूप बगैर प्याज-लहसुन के भोजन ग्रहण करते हैं। वे सदैव सेवा, संस्कार और समरसता के पथ पर अग्रसर रहे हैं। रोटरी क्लब द्वारा प्राप्त यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान की मान्यता है, बल्कि यह प्रमाण है कि स’ची निष्ठा, मानवीय संवेदनाएं और सतत सेवा भावना समाज में परिवर्तन का आधार बन सकती हैं। हम कामना करते हैं कि संदीप जैन गुड्डा स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें और मानवता की सेवा में इसी तरह अग्रसर रहें। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और समाजहित में कार्य करने की असीम शक्ति प्रदान करे।

डॉ रिज़वान अंसारी, पूर्व सदस्य राज्य हज कमेटी मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल विजन महल कार्यक्रम में सम्मानित करेंगे

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 अक्टूबर को जबलपुर में आयोजित होने वाले रोटरी इंटरनेशनल अवॉर्ड समारोह में शामिल होंगे। विजन महल में आयोजित कार्यक्रम में रोटेरियन राज्य सभा सांसद विवेक कृष्ण तंखा, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह उपस्थित रहेंगे। रोटरी क्लब के अखिल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बतलाया कि समाजसेवा के क्षेत्र में विश्व की अग्रणी संस्था रोटरी इंटरनेशनल ने जबलपुर को गौरव से भर देने वाली दोहरी सौगात दी है। इस हेतु आयोजित समारोह माननीय मुख्यमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिती में अब 26 अक्टूबर 2025 रविवार को शाम 5.&0 बजे होटल विजन महल में सम्पन्न होगा।

रोटेरियन वर्ग – स्वयं से परे सेवा के लिए

WhatsApp Image 2025 10 25 at 11.55.46

* स्वयं से परे सेवा हेतु रोटेरियंस को मिलने वाला अवॉर्ड इस डिस्ट्रिक्ट के अंतर्गत ही जबलपुर के रोटेरियन श्री अरुणकांत अग्रवाल को मिला है।
* रोटेरियन को मिलने वाला यह अवॉर्ड वर्ष 2024 – 25 के लिए विश्व भर के 118 लोगों को मिला है।
* इस परिक्षेत्र जिसमे भारत, नेपाल, श्रीलंका देश शामिल है उसमे श्री अरुणकांत अग्रवाल सहित 26 रोटेरियन को दिया जा रहा है। डिस्ट्रिक्ट &261 जिसमें पूर्वी मध्य प्रदेश, पूरा छत्तीसगढ़ एवं आधा उड़ीसा आता है, अभी तक 6 रोटेरियन को यह अवार्ड मिल चुका है एवं यह सातवां अवार्ड इस डिस्ट्रिक्ट में आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button