इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

नीता अंबानी बनीं फॉर्च्यून इंडिया की ‘मोस्ट पावरफुल वुमन 2026’, समावेशी विकास पर दिया जोर

मुंबई, यशभारत

मुंबई, यशभारत। मुंबई के फोर सीजन्स होटल में आयोजित फॉर्च्यून इंडिया मोस्ट पावरफुल वुमन (एमपीडब्ल्यू) 2026 समारोह में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी को इस वर्ष की मोस्ट पावरफुल वुमन सूची में पहला स्थान दिया गया। यह सम्मान उन्हें दूरदर्शी नेतृत्व, संस्थान निर्माण और समावेशी विकास के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। रिलायंस फाउंडेशन के माध्यम से अब तक 10 करोड़ से अधिक लोगों तक सहायता पहुंचाई जा चुकी है, जिनमें करीब 2.9 करोड़ बच्चे शामिल हैं।

इस अवसर पर फॉर्च्यून इंडिया ने वर्ष 2026 की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची जारी की, जिनके नेतृत्व ने देश के व्यापार, वित्त, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, सार्वजनिक नीति और उद्यमिता के क्षेत्र में नई दिशा दी है।अपने संबोधन में नीता अंबानी ने कहा कि नेतृत्व का वास्तविक अर्थ केवल सफलता हासिल करना नहीं, बल्कि करुणा, समावेश और अवसरों का सृजन करना है। उन्होंने कहा कि भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण में निवेश सबसे महत्वपूर्ण है।कार्यक्रम के दौरान कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), वित्तीय सशक्तिकरण, उद्यमिता, समावेशी कार्यस्थल, स्वास्थ्य, पोषण और विकसित भारत के निर्माण जैसे विषयों पर भी व्यापक चर्चा हुई। विभिन्न उद्योगों के विशेषज्ञों ने माना कि तकनीकी बदलावों के बावजूद सफल नेतृत्व के लिए जिज्ञासा, नवाचार, ग्राहकों के प्रति प्रतिबद्धता और मानवीय सोच सबसे महत्वपूर्ण बनी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button