नक्सली मुठभेड़ में कटनी के नीलेश गर्ग शहीद
परिवार को गर्व, 24 घंटे बाद होगा अंतिम संस्कार

नक्सली मुठभेड़ में कटनी के नीलेश गर्ग शहीद
परिवार को गर्व, 24 घंटे बाद होगा अंतिम संस्कार
कटनी जिले के ग्राम निटर्रा निवासी नीलेश गर्ग नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। यह मुठभेड़ सोमवार देर रात छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हुई। नीलेश गर्ग के शहीद होने की खबर जैसे ही उनके गांव पहुंची वहां सन्नाटा छा गया। घटना से गांव में शोक की लहर है। 24 घंटे बाद बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मंगलवार की शाम तक कटनी पहुंचेगा पार्थिव शरीर- सीआरपीएफ हेडक्वार्टर से मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ की आधिकारिक सूचना मंगलवार को परिजनों को दी गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम तक शहीद नीलेश का पार्थिव शरीर कटनी पहुंचेगा। बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
परिजनों को गर्व- शहीद की खबर से गांव और जिले में शोक की लहर है। परिजनों का कहना है कि भले ही नीलेश अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उन्हें गर्व है कि उनका बेटा देश की सेवा करते हुए शहीद हुआ। गांव के लोग भी शहीद नीलेश को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और उनके साहस एवं बलिदान को नमन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 2005 में नितेश गर्ग भर्ती हुए थे वर्तमान में अभी सीआरपीएफ में हवलदार के पद पर थे। परिवार बस स्टैंड के समीप शिवाजी नगर गली नंबर 10 में निवास करता है, निलेश के शहीद होने की खबर लगते ही परिजनों, रिश्तेदारों व जानकारों का आने का सिलसिला शुरू हो गया है।







