मध्य प्रदेशराज्य

NH-30 पर भीषण हादसा: संगमरमर से लदा ट्रक पलटा : खलासी की दर्दनाक मौत, चालक गंभीर

रीवा| जिले के त्योंथर क्षेत्र अंतर्गत सोहागी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) पर भीषण सड़क हादसा हो गया। संगमरमर के पत्थरों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और खलासी ट्रक के नीचे दब गए|घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं, ट्रक के नीचे दबने से खलासी की मौके पर ही मौत हो गई।

 

सूचना मिलते ही सोहागी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने की वजह से दुर्घटना होना बताया जा रहा है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एनएच-30 पर यातायात भी प्रभावित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button