भोपालमध्यप्रदेश
भाजपा संगठन में नई नियुक्तियां: अनिल बलूनी संवहन व आशीष अग्रवाल को मीडिया विभाग की जिम्मेदारी

भाजपा संगठन में नई नियुक्तियां: अनिल बलूनी संवहन व आशीष अग्रवाल को मीडिया विभाग की जिम्मेदारी
भोपाल, यशभारत। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी संगठन को अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नई नियुक्तियां की हैं। केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वरिष्ठ नेता एवं सांसद अनिल बलूनी को संवहन विभाग का राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया गया है। वहीं, आशीष उपाध्याय अग्रवाल को मीडिया विभाग के राष्ट्रीय संयोजक पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग द्वारा जारी विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि संगठन हित में ली गई ये दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। इन नियुक्तियों के माध्यम से पार्टी आगामी सांगठनिक कार्यों और मीडिया प्रबंधन को नए सिरे से गति देने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।








