जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

चंडाल भाटा मर्डर हत्या के विरोध में चक्का जाम आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर यश भारत
बीते दिनों गोहलपुर थाना अंतर्गत एक युवक की हत्या के मामले को लेकर युवक के परिजनों द्वारा चंडाल भाटा के सामने चक्का जाम प्रदर्शन किया गया ।परिजनों का आरोप है बीते दिनों इस क्षेत्र में लगातार चाकू बाजी की घटना हुई है जिसके चलते युवक की मौत हो गई वहीं दूसरी तरफ मामले में कुछ नए तथ्य सामने आ रहे हैं जिसमे की पता चला है कि कुछ छुटभैये नेताओ द्वारा मामले को लेकर परिजनों और क्षेत्र वासियों को भड़काकर शराब दुकान के सामने जानबूझकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है ताकि दुकान से अच्छी खासी वसूली हो पाए ।

बाथरूम करने पर उपजा विवाद, दनादन चाकुओं से गोदा
विदित है कि गोहलपुर थाना अंतर्गत चंडालभाटा मेंं पेशाब करने की बात पर उपजे विवाद पर युवक की पांच लोगों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। टीआई प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि सागर चौधरी पिता लल्लू चौधरी 26 वर्षीय निवासी चंडाभाटा का रात्रि 10:30 बजे स्मार्ट सिटी ऑफिस के पास बैठा था तभी भूम सेन, प्र्रिंस रजक, सुमित, राधे, सचिन अपने नाबालिग साथीं के साथ पहुंचे जहां पेशाब करने लगे जिसका विरोध सागर चौधरी ने किया इसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद सभी ने मारपीट कर दी इसके बाद चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर कर दिया। हमले में सागर चौधरी बुरी तरह घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस आरोपियों पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
पानी की टंकी में मिली लापता नाबालिग की लाश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button