हत्या और अन्य गंभीर मामलों की अलग से जांच और सुपरविजन हो :डीजीपी

हत्या और अन्य गंभीर मामलों की अलग से जांच और सुपरविजन हो :डीजीपी
भोपाल। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने सभी रेंज आईजी और पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिए है कि हत्या या अन्य गंभीर अपराधों के मामले में सुपरविजन ठीक हो और उसकी गंभीरता से जांच की जाए। क्या अपराध घटित होने के पहले कोई विवाद था ? क्या दोनों में से कोई पक्ष पुलिस के पास गया था ? इन बिंदुओं पर भी जांच हो ओर इसमें किसी की लापरवाही सामने आए तो उस पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि थाने आने वालों को ओर पुलिस को सूचना देने वालों की बात गंभीरता से सुनी जानी चाहिए। डीजीपी ने निर्देशित किया है कि हर छोटी से छोटी सूचना को गंभीरता से लिया जाए और कार्रवाई की जाए तो बड़े अपराध रोके जा सकते हैं। ध्यान रहे की भोपाल में नसीम बन्ने ख़ां के मामले में पुलिस पर जांच बिठाई गई है। इस तरह की लापरवाही करने वालों पर भी कार्रवाई होगी।







