जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

MP राज्यसभा चुनाव, कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द

 भाजपा प्रत्याशी का राज्यसभा जाना लगभग तय

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की इकलौती उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर ने रद्द कर दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने नामांकन पत्र में हैदराबाद की एक अदालत में लंबित आपराधिक मामले की जानकारी छिपाई थी। भाजपा की शिकायत के बाद निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें नोटिस जारी कर 9 जून को शाम 5:30 बजे तक जवाब देने के लिए कहा था।

निर्वाचन अधिकारी ने जवाब और उपलब्ध दस्तावेजों की जांच के बाद पाया कि नामांकन फॉर्म में आवश्यक जानकारी का खुलासा नहीं किया गया था। इसके आधार पर तकनीकी कारणों से मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया। इस फैसले के बाद कांग्रेस मध्य प्रदेश में राज्यसभा की दौड़ से बाहर हो गई है, जबकि भाजपा प्रत्याशी का राज्यसभा पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है।

कांग्रेस ने फैसले को बताया लोकतंत्र की हत्या

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कहा कि कानून और नियमों की अनदेखी कर नामांकन रद्द किया गया है। उन्होंने दावा किया कि संबंधित मामले में केवल शोकॉज नोटिस मिला था और इसके बावजूद कठोर कार्रवाई की गई। सिंघार ने कहा कि कांग्रेस इस फैसले को अदालत में चुनौती देगी और जनता के बीच भी संघर्ष करेगी।

भाजपा ने निर्वाचन अधिकारी के फैसले का किया समर्थन

वहीं, भाजपा प्रवक्ता हितेश वाजपेयी ने रिटर्निंग ऑफिसर के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि सभी दस्तावेजों की जांच के बाद ही यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मीनाक्षी नटराजन ने अपने खिलाफ लंबित आपराधिक मामले की जानकारी छिपाई थी, जो जांच के दौरान साबित हुई। भाजपा का कहना है कि निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के तहत संपन्न हुई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button