दुष्कर्म, प्रताडऩा से तंग आकर महिला ने की थी आत्महत्या, आरोपित के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

जबलपुर। गोरखपुर थाना अंतर्गत माण्डवा बस्ती निवासी एक महिला ने आत्महत्या कर ली थी। मर्ग जांच में खुलासा हुआ कि पीडि़ता ने दुष्कर्म और प्रताडऩा से तंग आकर मौत को लगे लगाया था । मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है ।
पुलिस के मुताबिक मांडवा बस्ती निवासी 40 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर ली थी । पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। परिजनों के बयान दर्ज किए । जिसमें यह बात सामने आई कि विनोद विश्वकर्मा पिछले 9-10 महीनों से मृतिका का पीछा कर रहा था। आरोपी लगातार उसकी निगरानी कर रहा था और उसे मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहा था। 2 मई 2026 को आरोपी विनोद विश्वकर्मा मृतिका के घर में जबरन घुस गया था वहां उसने मृतिका के साथ बलात्कार किया। दरिंदगी और महीनों से जारी मानसिक उत्पीडऩ ने महिला को भीतर से तोड़ दिया, जिसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठाने का निर्णय लिया था। जांच रिपोर्ट के अनुसार, प्रताडऩा से तंग आकर महिला ने अपने घर के बाहर बने टीन शेड वाले कमरे में सीलिंग पाइप के सहारे अपने ही लाल रंग के दुपट्टे से फंदा बनाया और फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी।







