भोपालमध्य प्रदेश
मप्रः विधानसभा का एक दिवसीय सत्र 17 दिसंबर को

मप्रः विधानसभा का एक दिवसीय सत्र 17 दिसंबर को
भोपाल, यशभारत। मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का एक दिवसीय अष्टम सत्र बुधवार, दिनांक 17 दिसम्बर को आहूत किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा आज शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, यह सत्र पूर्वाह्न 11:00 बजे से शुरू होगा।
राज्यपाल द्वारा अनुमोदित यह सत्र केवल एक दिन चलेगा। सचिवालय ने बताया कि इस विशेष एक दिवसीय सत्र का मुख्य एजेंडा मध्य प्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने के विषय पर गहन चर्चा करना होगा।
यह सत्र राज्य के विकास संबंधी महत्वपूर्ण संकल्पों और नीतियों पर विचार-विमर्श के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।







