जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

MP को मिले 512 नए डॉक्टर: CM बोले-65 साल में रिटायर्ड होंगे आयुष चिकित्सक, MBBS की सीटें बढ़ीं

 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दौरान  512 आयुर्वेदिक चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। नवनियुक्त डॉक्टरों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा, एमपी में एलोपैथी डॉक्टरों की तर्ज पर आयुर्वेद चिकित्सकों की रिटायरमेंट उम्र भी 64 साल से बढ़ाकर 65 साल की जाएगी। इस दौरान शिवपुरी, मंदसौर, राजगढ़, रतलाम और खण्डवा में नर्सिंग कॉलेजों की आधारशिला रखी गई है।

MP में 18 मेडिकल कॉलेजों में MBBS की 2,425 सीटें

मेडिकल कॉलेज  सीटें
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(भोपाल) 125
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (सागर) 125
गजराराजा मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर 200
गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल 250
शासकीय मेडिकल कॉलेज, छिंदवाड़ा 100
शासकीय मेडिकल कॉलेज, दतिया 120
शासकीय मेडिकल कॉलेज खंडवा 120
शासकीय मेडिकल कॉलेज रतलाम 180
शासकीय मेडिकल कॉलेज शहडोल 100
शासकीय मेडिकल कॉलेज, शिवपुरी 100
शासकीय मेडिकल कॉलेज, विदिशा 180
शासकीय मेडिकल कॉलेज सतना 150
एमजीएम मेडिकल कॉलेज, इंदौर 250
नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज 180
श्याम शाह मेडिकल कॉलेज रीवा 150
शासकीय मेडिकल कॉलेज मंदसौर 100
शासकीय मेडिकल कॉलेज नीमच 100
शासकीय मेडिकल कॉलेज सिवनी 100

नि:शुल्क स्वास्थ्य योजना
प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान बजुर्गों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य योजना लांच की है। कहा, देशवासियों को महंगे इलाज के बोझ से मुक्त करने का संकल्प लिया है। देशभर में इसके लिए 2 लाख से ज्यादा आरोग्य मंदिर खोले हैं। ई-संजीवनी योजना के तहत 30 करोड़ लोग विशेषज्ञों से मुफ्त परामर्श ले चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button