जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मप्र उपचुनाव नतीजे… बुधनी में भाजपा के रमाकान्त भार्गव , विजयपुर में कांग्रेस के मल्होत्रा आगे

भोपाल, यशभारत। बुधनी विधानसभा उपचुनाव में पांचवें राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। शुरुआती दो राउंड की लीड के बाद अब कांग्रेस पिछड़ती जा रही है। भाजपा उम्मीदवार रमाकांत भार्गव ने 5362 वोट की बढ़त हासिल कर ली है। पांचवें राउंड में रमाकान्त भार्गव को 9166 वोट तो वहीं राजकुमार पटेल को 7506 वोट मिले हैं। पांच राउंड की गिनती के बाद भाजपा उम्मीदवार रमाकांत भार्गव को कुल 45156 वोट तो वहीं कांग्रेस उम्मीदवार राजकुमार पटेल को 39794 वोट मिले हैं। श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोट की गिनती पॉलिटेक्निक कॉलेज में जारी है। इसमें लगातार उलटफेर हो रहा है। 19वें राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। इसमें भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत 4545 वोट से पीछे हैं। कांग्रेस कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा को अब तक 91 हजार हजार 404 और रावत को 86,856 वोट मिले हैं। अब सिर्फ 16 हजार वोट की गिनती बाकी है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App