भोपालमध्यप्रदेश

कोतवाली इलाके में पैदल जा रहे युवक से मोबाइल छीन भागे बदमाश

कोतवाली इलाके में पैदल जा रहे युवक से मोबाइल छीन भागे बदमाश

भोपाल, यशभारत। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नदीम रोड, इब्राहिमपुरा में मोबाइल झपटमारी की वारदात सामने आई है। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित सिकंदर मोहम्मद खान अपने काम से पैदल जा रहा था। तभी रास्ते में नदीश खान और इकबाल ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसके बाद आरोपी उससे मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद फरियादी ने कोतवाली थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने सिकंदर मोहम्मद खान की रिपोर्ट पर आरोपी नदीश खान व इकबाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button