एमएलसी मेडिकल डेटा अब ऑनलाइन 24 घंटे में मिलेगी पुलिस-हॉस्पिटल के बीच मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट

क्रिमिनल जस्टिस से जुड़ी पांच एजेंसी हुई एक, एएसपी-सीएमएचओ ने ली बैठक, कठिनाईयों पर भी हुआ मंथन
जबलपुर। क्रिमिनल जस्टिस से संबंधित पांचों एजेंसी अब एक जोडा गया हैं. पुलिस, प्रॉसिक्यूशन, कोर्ट, हॉस्पिटल और जेल को पोर्टल्स के माध्यम से एक साथ जोड़ा गया है. खास बात यह है कि अब पुलिस और हॉस्पिटल के बीच मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट महज 24 घंटे में उपलब्ध हो जाएगी. क्योंकि एमएलसी का पूरा प्रोसेस अब ऑनलाइन होने जा रहा है. जिससे एमएलसी की वजह से होने वाली देरी की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी
यह जानकारी मंगलवार शाम 6:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में मेडिकल सम्बंधी डेटा परीक्षण रिपोर्ट ऑन लाईन आदान-प्रदान करने के सम्बंध में हुई बैठक में दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी द्वारा सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा की उपस्थित में मेडिकल कालेज, विक्टोरिया अस्पताल, एल्गिन हॉस्पिटल, रांझी अस्पताल, सिहोरा अस्तपाल के डॉक्टरो की क्रिमिनल जस्टिस के अंतर्गत मेडिकल सम्बंधी डेटा परीक्षण रिपोर्ट ऑन लाईन के माध्यम से आदान-प्रदान करने के सम्बंध में बताते हुये होने वाली कठिनाईयों पर चर्चा करते हुये आपसी समन्वय स्थापित कर साथ मिलकर समस्या को दूर करने का प्रयास करने के लिए बैठक ली गयी।
मेडल एप से जुड़ेंगे थाने, ऐेसी होगी नई व्यवस्था
बैठक मेें बताया कि एलसी के लिए नया सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। मेडल एप यानी मेडिको लीगल परीक्षण एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट सिस्टम नाम का यह सॉफ्टवेयर एमएलसी फीडिंग के काम में लिया जाएगा जिससे सभी थाने जोड़े गए हैं. अब ऑफलाइन की जगह इसी सॉफ्टवेयर में एमएलसी की रिपोर्ट अस्पताल द्वारा भरी जाएगी. जो 24 घंटे में संबंधित थाने तक पहुंच जाएगी और पुलिस अधिकारी उसे डाउनलोड कर केस में अग्रिम कार्रवाई कर पाएंगे। यह नई व्यवस्था ऑफलाइन एमएलसी की प्रक्रिया से होने वाली देरी की समस्या को खत्म कर देगी। बैठक में शासकीय अस्पतालों के लगभग 40 डाक्टर एवं सीसीटीएनएस प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सुनील दुबे उपस्थित रहे।






