जबलपुरमध्य प्रदेश

सुपरमार्केट में मोबाइल दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान होने की आशंका

दमकल ने तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया

जबलपुर,यशभारत। मंगलवार की देर रात करीब 1 बजे मालवीय चौक सुपरमार्केट में स्थित अभिषेक मोबाइल दुकान में अचानक भीषण आग भड़क गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग ने देखते ही देखते पूरे स्टोर को अपने चपेट में ले लिया और दुकान का सारा इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया।

मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों ने आग की भयानक लपटों को देखा और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद लगभग तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। दमकलकर्मियों के प्रयासों के बावजूद दुकान में रखे महंगे मोबाइल फोन, एक्सेसरीज और अन्य सामान पूरी तरह से नष्ट हो गए।

दुकान मालिक ने बताया कि “रात को अचानक आग भड़क गई, हम कुछ भी बचा नहीं पाए। लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। हम अभी स्थिति का आंकलन कर रहे हैं।”स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने आसपास के अन्य दुकानदारों को सतर्क रहने की हिदायत दी है और कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया जाएगा।

स्थानीय लोग भी इस घटना को देखकर सकते में हैं और कई लोगों ने कहा कि यदि आग जल्दी काबू में नहीं आती तो नुकसान और भी बड़ा हो सकता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button