विदेशविदेश

अमेरिका में नकाबपोश का कहर, स्कूल में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग

20 से ज्यादा हुए घायल,शूटर ने किया सुसाइड

अमेरिका के मिनियापोलिस शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मिनेसोटा में एनुंसिएशन कैथोलिक चर्च के ठीक बगल में एक स्कूल हैं। बुधवार सुबह नकाबपोश एक बदमाश स्कूल में घुसा और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।वहीं, अमेरिकी न्याय विभाग के एक अधिकारी ने बताया है गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है और संदिग्ध बंदूकधारी भी मारा गया है और 20 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। इस हमले में अभी तक किसी के भी मारे जाने की सूचना नहीं मिली है, लेकिन 20 से ज्यादा लोगों के घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि घायलों में कई स्कूली छात्र हैं।

फायरिंग के बाद अफरातफरी

घटना के समय मौजूद लोगों के मुताबिक जैसे ही हमलावर ने राइफल से गोलीबारी शुरू की, बच्चे और स्टाफ घबराकर चर्च से बाहर भागने लगे। कई लोग पास के घरों और दुकानों में शरण लेने के लिए दौड़े। इस घटना के बाद अभिभावक भी स्कूल के बाहर जमा हो गए। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया। मौके पर स्थानीय पुलिस और EMS टीम मौजूद है। FBI के भी कइ अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस को पता चला कि फायरिंग करने वाले शख्स ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद आरोपी के शव को कब्जे में लिया गया।

आरोपी ने खुद को गोली से उड़ाया

कैथोलिक चर्च स्कूल में हुई गोलीबारी के संदिग्ध की पहचान 23 वर्षीय रॉबिन वेस्टमैन के रूप में हुई है। आरोपी ने फायरिंग के बाद खुद को गोली से उड़ा लिया था। आरोपी वेस्टमैन मिनेसोटा के रिचफील्ड में रहता था और उसकी मां उसी स्कूल में काम करती थी। रिपोर्ट के अनुसार, वेस्टमैन ने 2020 में 17 साल की उम्र में अपना नाम रॉबर्ट से रॉबिन में बदलने के लिए आवेदन किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button