भोपालमध्य प्रदेश

राष्ट्रपति पद का अपमान किया ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

राष्ट्रपति पद का अपमान किया ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल,यश भारत। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि राष्ट्रपति के पद की गरिमा का हर हाल में सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान जिस प्रकार का अमर्यादित व्यवहार सामने आया है, वह बेहद निंदनीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकतंत्र में राष्ट्रपति का पद सर्वोच्च और अत्यंत प्रतिष्ठित होता है, जो राजनीति से ऊपर है। ऐसे में जब राष्ट्रपति किसी राज्य के दौरे पर हों तो राज्य के नेतृत्व की जिम्मेदारी बनती है कि वह इस पद की गरिमा का पूरा सम्मान करे। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात बनाना, जिनसे देश और दुनिया में राष्ट्रपति पद की गरिमा को ठेस पहुंचे, किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पूरे मामले को स्थानीय और दलीय राजनीति से जोड़ने की कोशिश भी की गई है, जो घृणित मानसिकता को दर्शाता है। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राष्ट्रपति देश का सर्वोच्च संवैधानिक पद है और उसकी गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से राष्ट्रपति से माफी मांगने की भी मांग की।मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक और जनप्रतिनिधि को राष्ट्रपति पद का सम्मान करना चाहिए और इस पद की प्रतिष्ठा को बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button