भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल पुलिस में बड़ा फेरबदल: लाइन और सीपी रिजर्व से 120 आरक्षक थानों में भेजे गए

भोपाल पुलिस में बड़ा फेरबदल: लाइन और सीपी रिजर्व से 120 आरक्षक थानों में भेजे गए

​कानून-व्यवस्था सुधारने की कवायद: मैदानी थानों को मिला अतिरिक्त बल, फील्डिंग मजबूत

​भोपाल,यशभारत। राजधानी की कानून-व्यवस्था को पटरी पर लाने और जमीनी स्तर पर पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए भोपाल पुलिस में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। डीसीपी मुख्यालय ने शहर के 120 आरक्षकों के तबादले कर उनकी नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस बड़े बदलाव की सूची विभाग द्वारा सार्वजनिक कर दी गई है।

​लाइन में बैठे पुलिसकर्मियों को मिली फील्डिंग
आदेश के मुताबिक, लंबे समय से रक्षित केंद्र और सीपी रिजर्व में तैनात इन 120 आरक्षकों को अब शहर के विभिन्न मैदानी थानों में भेजा गया है। सूत्रों की मानें तो थानों में बल की कमी को दूर करने और त्योहारों व आगामी वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इससे थानों में पेंडिंग मामलों के निपटारे और गश्त व्यवस्था में तेजी आएगी।

​मुख्यालय का सख्त रुख: तत्काल जॉइनिंग के निर्देश
डीसीपी मुख्यालय द्वारा जारी इस आदेश में पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा गया है और सूची जारी होते ही सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यस्थलों पर आमद दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस महकमे के उच्च अधिकारियों का मानना है कि इस फेरबदल से शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ेगी और अपराधियों पर नकेल कसने में मदद मिलेगी। चर्चा है कि आने वाले दिनों में कुछ और स्तरों पर भी ऐसे ही बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button