उतरप्रदेशदेश

यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: प्रयागराज-सोनभद्र एक्सप्रेसवे को मंजूरी,बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर

3 अगस्त से मानसून सत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में मंगलवार को कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने प्रयागराज से सोनभद्र तक प्रस्तावित 330 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे और 117 किलोमीटर लंबे विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को हरी झंडी दे दी। यह लिंक एक्सप्रेसवे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा, जिससे पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के बीच सड़क संपर्क और मजबूत होगा।

कैबिनेट ने एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के निर्माण के लिए ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) मोड पर विकासकर्ता के चयन के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की। इसके अलावा महिला कल्याण, गृह, उच्च शिक्षा, राज्य कर, परिवहन, स्टांप एवं पंजीयन तथा सहकारिता विभागों से जुड़े कई प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई गई।

बैठक में उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की तिथियां भी तय की गईं। राज्य विधानमंडल का मानसून सत्र 3 से 6 अगस्त तक आयोजित होगा, जिसमें सरकार अपने विधायी कार्यों को आगे बढ़ाएगी।

वहीं, विपक्ष ने संकेत दिए हैं कि वह मानसून सत्र के दौरान राम मंदिर चढ़ावा चोरी सहित विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाए हुए है। ऐसे में आगामी सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button