देशभोपालमध्य प्रदेश

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला: जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी के होंगे दो हिस्से, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मिलेंगी एम्स जैसी सुविधाएं

उच्च स्तरीय इलाज के लिए बड़े शहरों पर निर्भरता कम होगी

भोपाल, यश भारत। जगदीशपुर में आयोजित डॉ. मोहन यादव सरकार की कैबिनेट बैठक में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पत्रकार वार्ता में इन फैसलों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि जबलपुर स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी के पुनर्गठन का निर्णय लिया गया है। इसके तहत मेडिकल यूनिवर्सिटी को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। एक भाग में भोपाल, इंदौर, उज्जैन और सागर क्षेत्र के मेडिकल संस्थानों को शामिल किया जाएगा, जबकि दूसरे हिस्से में प्रदेश के शेष क्षेत्रों के मेडिकल संस्थान रहेंगे। सरकार का उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था को अधिक बेहतर और प्रभावी बनाना है।

WhatsApp Image 2026 07 19 at 14.21.01

मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल को एम्स की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। यहां मरीजों को एम्स जैसी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं, बेहतर उपचार व्यवस्था और अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा। इस निर्णय से जबलपुर सहित महाकौशल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा और लोगों को उच्च स्तरीय इलाज के लिए बड़े शहरों पर निर्भरता कम होगी। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button