भोपालमध्य प्रदेश

पदोन्नति और नई भर्तियों से मजबूत होगी मध्य प्रदेश पुलिस, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बांटे नियुक्ति पत्र

पदोन्नति और नई भर्तियों से मजबूत होगी मध्य प्रदेश पुलिस, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बांटे नियुक्ति पत्र

पदोन्नति और नई भर्तियों से मजबूत होगी मध्य प्रदेश पुलिस, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बांटे नियुक्ति पत्र

भोपाल, यशभारत। मध्य प्रदेश पुलिस की सेवा, समर्पण और देशभक्ति की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य पुलिस बल देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस ताकतों में से एक है। उन्होंने यह विचार भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित आभार प्रदर्शन समारोह के दौरान व्यक्त किए, जहां वे नई भर्तियों और हाल ही में पदोन्नत हुए पुलिसकर्मियों को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और पदोन्नत अधिकारियों व कर्मचारियों को बैज लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने बताया कि खंडवा जिले में एक नई पुलिस बटालियन की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा, राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के तहत तीन नई बटालियनें गठित की जाएंगी, जिनमें बैगा, भारिया और सहरिया जैसी अति पिछड़ी जनजातियों की कंपनियां शामिल होंगी।

रिकॉर्ड पदोन्नति और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राज्य सरकार ने पुलिस विभाग के 58 संवर्गों में रिकॉर्ड 27,534 अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 से अब तक 14,704 से अधिक अभ्यर्थियों का चयन किया जा चुका है और वर्ष 2026 में 9,751 पदों पर नई भर्तियों को स्वीकृति दी गई है। आगामी दो वर्षों में आरक्षक और सब इंस्पेक्टर के शेष पदों पर पारदर्शी प्रक्रिया के तहत भर्ती पूर्ण की जाएगी।

नक्सलवाद से मुक्ति और आगामी चुनौतियां

समारोह में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने बताया कि राज्य की हॉक फोर्स और विशेष सहयोगी दस्तों के प्रयासों से मध्य प्रदेश सबसे पहले नक्सलवाद की समस्या से पूरी तरह मुक्त होने वाला राज्य बना है। उन्होंने बताया कि आगामी सिंहस्थ 2028 के भव्य आयोजन को ध्यान में रखते हुए नए पुलिस बल को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा को और मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान पदोन्नत अधिकारियों और नवनियुक्त पुलिसकर्मियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button