जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने किया प्रांत व्यापी उपवास : भाजपा को लिया आडे हाथ ,कहा- ड्रग माफिया का अड्डा बन गया मध्य प्रदेश

प्रदेश में बेटियां ,महिलाएं नहीं है सुरक्षित

 सागर |  प्रदेश में बेटियों और महिलाओं के साथ दुष्कर्म और अपराध की बढ़ती घटनाओं व प्रदेश को ड्रग माफिया का अड्डा बनाए जाने के खिलाफ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रांत व्यापी उपवास कार्यक्रम का आयोजन रोशनपुरा चौराहे पर किया जा रहा है। उपवास कार्यक्रम को सागर जिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रेखा चौधरी, इंदौर की युवा नेत्री नेहा लिंबोदिया आदि समेत प्रदेश भर से आई महिला नेत्रियों ने संबोधित किया। संचालन महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने किया।

 

उपवास कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, पूर्व मंत्री डॉ विजय लक्ष्मी साधो, कमलेश्वर पटेल, सुखदेव पांसे, मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक, डॉ संदीप सबलोक, आनंद जाट, जितेंद्र मिश्रा समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक व कार्यकर्ताओं की लगातार हिस्सेदारी हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button