भोपाल में कार से शराब तस्करी, 24 बोतल शराब और 12 बीयर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल में कार से शराब तस्करी, 24 बोतल शराब और 12 बीयर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
भोपाल, यशभारत। राजधानी के गोविंदपुरा थाना इलाके में पुलिस ने कार से शराब तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक कार के साथ भारी मात्रा में अवैध शराब और बीयर जब्त की है।
गोविंदपुरा पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक कार से अवैध शराब की तस्करी कर रहा है। इसी सूचना के आधार पर, पुलिस ने गोविंदपुरा के सिक्यूरिटी लाईन के पास घेराबंदी की और लोकेश उमरे नामक युवक की कार को रोका। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो युवक के पास से अवैध शराब का जखीरा मिला। पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 24 बोतल शराब और 12 बोतल बीयर बरामद की है। शराब और बीयर के अलावा, तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त कर लिया गया है। वही पुलिस ने आरोपी लोकेश उमरे के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब इस बात की जांच शुरू कर दी है।







