भोपालमध्य प्रदेश

नशीले इंजेक्शनों की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार

नशीले इंजेक्शनों की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल, यश भारत। राजधानी की हनुमानगंज थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सिंधी कॉलोनी चौराहे के पास घेराबंदी कर एक अंतरजिला तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हनुमानगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सिंधी कॉलोनी चौराहे पर दबिश दी, जहाँ एक संदिग्ध युवक बैग लेकर खड़ा था। पुलिस को देख युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे मुस्तैदी से दबोच लिया।

​बैग से निकले 385 प्रतिबंधित इंजेक्शन
​तलाशी लेने पर आरोपी राहुल मिश्रा उम्र 29 साल निवासी शहडोल, के बैग से दो अलग-अलग पन्नियों में कुल 385 नग प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। जब्त की गई ड्रग्स की कुल मात्रा 770 एमएल है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 21,000 रुपये बताई जा रही है। वैध दस्तावेज न होने पर पुलिस ने मशरूका जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button