जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

खितौला बैंक डकैती

तह तक पहुंचाने की जद्दोजहद में पुलिस

जबलपुर यश भारत। बीते सोमवार को सिहोरा के खितौला तिराहा के समीप स्थित इसाफ स्माँल फाइनेंस बैंक में हुई डकैती की सनसनीखेज वारदात में पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की जद्दोजहद में जुटी है और सूत्रों के हवाले से नित नये अपडेट भी सामने आ रहे हैं। इंद्राना से लगे सुराग और संदिग्धों से हुई पूछताछ के बाद पुलिस का पूरा फोकस फरार रईस पर है। उसके संबंध में पतासाजी करने के लिए पुलिस की कई टीम लगी है। लेकिन अब तक वह पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है।

आरोपितों के प्रदेश के बाहर होने की आशंका

खितौला के इसाफ बैंक में डकैती करने के आरोपितों के इंद्राना के किराए के घर में मिली बिना नंबर की मोटरसाइकिल वारदात के कुछ समय पूर्व ही खरीदी गई थी। यह नई मोटरसाइकिल थी, जिसको आरोपित बिना नंबर के चला रहे थे। वारदात के बाद मोटरसाइकिल को आरोपित यहीं छोड़कर चले गए, ताकि वाहन के आधार पर आरोपितों का पुलिस पीछा न कर सके। इसकी संभावना घटना की जांच कर रही पुलिस टीम व्यक्त कर रही है। वहीं, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अब तक की जांच में डकैती के मुख्य संदेही के रूप में रईस पर शिकंजा कस रहा है। छानबीन में सामने आया है कि डकैती के आरोपित जिस दिन फरार हुए

उसी दिन से रईस भी गायब है। उसकी अंतिम लोकेशन कटंगी में मिली है। उसे आखिरी बार एक व्यक्ति के साथ गांव से कटंगी जाते देखा गया है। रईस का आचरण अपराधिक होना सामने आया है। पूर्व में वह गांजा तस्करी जैसे मामलों का आरोपी भी रह चुका है। जिससे यह माना जा रहा है कि डकैती में उसकी भूमिका थी। आरोपित रईस के संपर्क में थे। वे प्रदेश के बाहर के हैं। उनका एक साथ ही रईस के साथ भागा है। आरोपियों के बिहार से होने की भी शंका जताई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि आरोपितों ने सोमवार को सुबह खितौला के इसाफ बैंक में डकैती की वारदात की बैंक के मैनेजर और कर्मचारियों को बंधक बनाकर स्ट्रांग रूम में रखा 14 किलो 875 ग्राम सोना और पांच लाख आठ हजार 675 रुपये लूटकर ले गए थे। मामले में आरोपितों तक पहुंचने के लिए पुलिस उन्हें किराए पर कमरा देने वाले जितेंद्र झारिया और सोनू बर्मन से लगातार पूछताछ कर रही है। वहीं, रईस की कुंडली भी खंगाली जा रही है। उसके कामकाज एवं गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। उससे गत कुछ समय से मिलने वाले, दोस्तों एवं परिचितों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। रईस को ढूंढने के लिए पुलिस के अलग-अलग दलों को आसपास के जिलों में भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button