जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

Jabalpur news: सरकारी आवास में घुसा मगरमच्छ, महिला ने दिखाई हिम्मत – कमरे में किया बंद

सरकारी आवास में घुसा मगरमच्छ, महिला ने दिखाई हिम्मत – कमरे में किया बंद

जबलपुर। मिलन मंदिर के पास रहने वाली प्रीति धंधारिया के सरकारी आवास में उस वक्त हड़कंप मच गया जब करीब 3 फीट लंबा मगरमच्छ अचानक उनके घर के पीछे बने आंगन में आ धमका। जैसे ही प्रीति आंगन की ओर गईं, मगरमच्छ ने उन पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि, प्रीति ने साहस का परिचय देते हुए खुद को बचाया और फिर सूझबूझ दिखाते हुए मगरमच्छ को आंगन में बने एक कमरे में बंद कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही खमरिया फैक्ट्री की सुरक्षा टीम और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण परियट नदी से मगरमच्छ बहते हुए नालों के जरिये रहवासी इलाकों में पहुंच जाते हैं। यह घटना भी उसी का परिणाम मानी जा रही है।

स्थानीय लोगों ने महिला की बहादुरी की सराहना की है और प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खतरनाक जीवों से सुरक्षा के लिए इलाके में गश्त और सतर्कता बढ़ाई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button