जबलपुरमध्य प्रदेश

Jabalpur News बाइक सवार को लोडिड वाहन ने रौंदा : मजदूरी कर लौट रहा था घर, लाडले का शव देख चीख पड़े परिजन….

जबलपुर, यशभारत। माढ़ोताल के खजरी खिरिया वायपास में मजदूरी कर घर लौट रहे एक युवक को अज्ञात लोडिड वाहन ने सीधी टक्कर मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना के दौरान युवक वाहन समेत रोड से उछलकर दस फिट दूर घिसटा और बेहोश हो गया। जिसे राहगीरों ने 108 से तत्काल मेडिकल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं, लाड़ले की मौत के बाद जैसे ही परिजनों ने कफन में लिपटा युवक का शव देखा तो चीख पड़े। पुलिस आरोपी अज्ञात वाहन चालक की सरगर्मी से तलाश करने में जुटी है।

जानकारी अनुसार सुनील कोल 35 वर्ष निवासी ग्राम मनियारी पनागर का खजरी खिरिया वायपास थाना माढ़ोताल में सड़क दुर्घटना से घायल होने के बाद इलाज हेतु भर्ती कराया गया था। अस्पताल में सुनील कोल की इलाज के दौरान, सिर में चोट अधिक लगने के कारण मौत हो गयी है सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये ,मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच में लिया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button