JABALPUR NEWS- नया मोहल्ला आइसक्रीम फेक्ट्री में प्रशासन की रेड: एक्सयारी डेट के कैमीकल से बन रही थी आइसक्रीम,फैक्ट्री सील.

जबलपुर, यशभारत।
जिला प्रशासन ने वसीम पेठा की नया मोहल्ला स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री पर आकस्मिक कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में एक्सपायरी डेट का कैमीकल बरामद किया है। यह गोरखधंधा कई सालों से संचालित हो रहा था। प्रशासन को सूचना मिली कि आइसक्रीम की आड़ में लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर प्रशासन ने कार्रवाई की।

जानकारी के मुताबिक अपर कलेक्टर नम: शिवाय अरजरिया, अविहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन एवं एसडीएम सिहोरा आशीष पांडे, तहसीलदार राँझी श्याम चंदेले तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी मौजूद थे । जिला प्रशासन की वसीम पेठा की नया मोहल्ला स्थित वेरायटी आइसक्रीम फैक्ट्री पर आकस्मिक कार्यवाही जारी । मौके पर अपर कलेक्टर नम: शिवाय अरजरिया, अविहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन एवं एसडीएम सिहोरा आशीष पांडे, तहसीलदार राँझी श्याम चंदेले तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी मौजूद थे ।

962 वर्गफुट की जमीन के कागज 5 हजार में मिला कब्जा
अपर कलेक्टर नम: शिवाय अरजरिया ने बताया कि वसीम पेठा की नया मोहल्ला में जो फेक्टरी संचालित पाई गई उसमें अवैध निर्माण किया गया है। इस संबंध में फेक्टरी मालिक से निर्माण कार्य के दस्तावेज मांगे गए तो 962 वर्गफुट में निर्माण होना पाया गया जबकि पूरी फेक्टरी 5 हजार वर्गफुट फैली हुई थी। अपर कलेक्टर ने बताया कि डायवर्सन भी नहीं पाया गया इसके साथ ही घरेलू गैस सिलेण्डर का दुरूपयोग पाया गया। फेक्टरी मालिक पर कार्रवाई जारी है। फेक्टरी का अतिक्रमण भी तोड़ाम जाएगा।

नया मोहल्ला स्थित वसीम पेठा की आइसक्रीम फैक्ट्री पर छापा.
गंदगी पाये जाने पर फैक्ट्री सील.
जबलपुर -जिला प्रशासन द्वारा माफिया विरोधी अभियान के तहत आज नया मोहल्ला स्थित आइसक्रीम फैक्टरी पर छापामार कार्यवाही की गई । आइसक्रीम फैक्ट्री हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक की गैंग के प्रमुख सदस्य वसीम पेठा की बताई गई है ।
अपर कलेक्टर नमः शिवाय अरजरिया के नेतृत्व में की गई इस कार्यवाही में आइसक्रीम फैक्ट्री में कई सारे ऐसे पदार्थ मिले जिनकी अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी थी। श्री अरजरिया के मुताबिक ऐसे पदार्थों का आइसक्रीम में प्रथम दृष्टया मिलना पाया गया। मौके पर घरेलू रसोई गैस सिलेंडर भी मिले। उन्होंने बताया कि कार्यवाही कर रही प्रशासन की टीम को आश्चर्य तो तब हुआ जब मात्र 962 वर्गफुट भूमि के स्वामी वसीम पेठा की फैक्ट्री लगभग 5 हजार स्क्वायर फीट पर पायी गई। मौके पर पेठा के भतीजे द्वारा इस संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जा सके । दस्तावेज प्रस्तुति हेतु समय चाहा गया। मौके पर गंदगी आदि भी मिली इस कारण फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
कार्यवाही के दौरान अविहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन एवं एसडीएम सिहोरा आशीष पांडे, तहसीलदार रांझी श्याम नन्दन चंदेले, खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी तथा नगर निगम के कार्यपालन यंत्री मनीष तड़से आदि भी मौजूद थे ।







