देश

तीन बड़े युवा व्यवसायों की सड़क हादसे में मौत से जबलपुर में शोक की लहर

जबलपुर । शहर के तीन प्रतिष्ठित युवा व्यवसायों की बुधवार को नागपुर जाते समय एक भीषण सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से पूरे जबलपुर में गहरा शोक छा गया है। यह हादसा खवासा बॉर्डर के पास उस समय हुआ, जब उनकी कार की एक बस से सीधी भिड़ंत हो गई।

हादसे में तीन की मौके पर मौत

दुर्घटना की जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान गोपाल होटल के मालिक व साहनी टेंट के संचालक कपिल साहनी, रेस्टोरेंट संचालक अमित अग्रवाल, और ज्बालि रेस्टोरेंट व मचान ढाबा के संचालक मोनू के रूप में हुई है। ये तीनों युवा व्यवसायी अपने निजी वाहन से जबलपुर से नागपुर की ओर जा रहे थे।

WhatsApp Image 2025 10 29 at 7.53.26 PM

खवासा बॉर्डर पर उनकी कार की एक यात्री बस से सीधी टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार चार लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक, एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

शहर में मातम का माहौल

इन तीनों युवाओं के अचानक निधन की खबर सुनते ही पूरे शहर में मातम पसर गया है। तीनों ही अपने-अपने व्यापार क्षेत्र में खासे सफल और शहर में लोकप्रिय थे।

हादसे की सूचना मिलते ही जबलपुर से उनके परिजन और करीबी मित्र दुर्घटनास्थल के लिए तुरंत रवाना हो गए हैं। स्थानीय पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि कार देवलापार के पास पहुंची थी कि सामने से एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर उनकी कार की तरफ आने लगा। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार चालक ने अचानक कार को सड़क की विपरीत दिशा में मोड़ दिया था।

दूसरी दिशा की ओर से आ रही बस से कार टकरा गई। यह टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि सवार तीनों व्यक्तियों ने अस्पताल ले जाए जाने से पहले ही दम तोड़ दिया। जबलपुर में उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। घटना के बाद हाइवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ, जिसे पुलिस ने बाद में सामान्य कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button