राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित आईपीएस कृष्णा वेणु देशावतु का राजभवन में अभिनंदन राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के लिए दी बधाई, पदक विजेता अधिकारियों का भी हुआ सम्मान

राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित आईपीएस कृष्णा वेणु देशावतु का राजभवन में अभिनंदन
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के लिए दी बधाई, पदक विजेता अधिकारियों का भी हुआ सम्मान
भोपाल, यश भारत। राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक से अलंकृत आईपीएस अधिकारी एवं गृह विभाग की सचिव कृष्णा वेणु देशावतु का राजभवन स्थित लोकभवन के सांदीपनि सभागार में आयोजित गरिमामय समारोह में अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उनसे आत्मीय परिचय प्राप्त कर उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठ एवं जनहितकारी सेवाओं के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। समारोह में राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक सराहनीय सेवा पदक और सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक प्राप्त अधिकारियों का भी औपचारिक सम्मान किया गया। राज्यपाल ने कहा कि निष्ठा ईमानदारी और समर्पण के साथ दायित्व निभाने वाले अधिकारी शासन और समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। उन्होंने पदक प्राप्त करने वाले सभी अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के बाद राज्यपाल ने पदक विजेता अधिकारियों से संवाद किया।







