जबलपुरमध्य प्रदेश

इंदिरा जयंती पर निकलेगी ‘इंदिरा ज्योति यात्रा’,

प्रदेश के सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी

जबलपुर,यश भारत। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 6 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक प्रदेशभर में “इंदिरा ज्योति यात्रा” निकाली जा रही है। इस संबंध में जानकारी मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में दी गई।

शहीद स्मारक गोल बाजार स्थित एबी केफे में आयोजित पत्रकार वार्ता में इंदिरा ज्योति अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ठाकुर, संयोजक भास्कर राव रोकड़े तथा पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा उपस्थित रहे। वक्ताओं ने बताया कि यात्रा प्रदेश के सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।

WhatsApp Image 2026 01 08 at 12.49.57

यात्रा का उद्देश्य इंदिरा गांधी के विचारों, उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान और लोकतांत्रिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा के दौरान जनसंवाद, संगोष्ठियां और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 24 जनवरी को इंदिरा गांधी जयंती के अवसर पर विशेष आयोजनों के साथ यात्रा का समापन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button